फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: फ्लॉप रणबीर, मुफ्त में नाचे शाहरुख

Sat, 26 Oct 2013 03:50 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों रणबीर कपूर की असफलता और शाहरुख के फ्री में नांचने की खबरें चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन


*बॉलीवुड अभिनेत्रियों से तो प्रियंका चोपड़ा टक्कर लेती रहती हैं। लेकिन संगीत की दुनिया में इन दिनों उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय जगत में फ्रीडा पिंटो से हो रहा है। प्रियंका के गाने ‘इन माई सिटी’ की टक्कर फ्रीडा के वीडियो एलबम गीत ‘गोरिल्ला’ से है।

यह गाना ब्रूनो मार्स ने गाया है, जिसमें फ्रीडा सेक्स वर्कर के रूप में पोल डांस कर रही हैं। फ्रीडा ने इसमें काफी सेक्सी अदाएं दिखाई हैं। अब प्रियंका की चिंता है कि फ्रीडा को पछाड़ने के लिए क्या करें?
विज्ञापन


*आखिरकार रणबीर कपूर ने मान लिया है कि कुछ कमियों के कारण उनकी फिल्म ‘बेशरम’ फ्लॉप हो गई। उनका कहना है कि इसके लिए वे अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। बल्कि फिल्म पिटने की वजह वह और डायरेक्टर अभिनव कश्यप दोनों हैं।

वाकई, अभिनव भी कपूर की इस बात से राहत महसूस कर रहे होंगे क्योंकि बहुत सारे लोग अकेले उनके सिर पर ठीकरा फोड़ रहे थे।

*शाहरुख खान यूं तो पार्टियों-शादियों में नाचने का पैसा लेते हैं, लेकिन बीते बृहस्पतिवार को वे मुफ्त में नाचे! जी हां, निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की शादी और उनके प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स की 36वीं सालगिरह का मौका था।
विज्ञापन


शाहरुख खान लोगों को चौंकाते हुए न केवल पार्टी में आए, बल्कि टेबल पर चढ़ कर उन्होंने जमकर डांस किया। गाना था फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ का ‘हवन करेंगे... हवन करेंगे... हवन करेंगे...’!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें