‘नमो’ छात्र संगठन ने पूर्व सांसद सत्य पाल जैन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा है कि वे और भाजपा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की फीस वृद्धि के खिलाफ हैं।
छात्रों ने पिछली सिंडिकेट मीटिंग में फीस वृद्धि का विरोध करने के लिए जैन को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के छात्रों ने उन्हें हस्ताक्षर युवक ज्ञापन भी सौंपा।
जैन ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि वे छात्रों से जुडे़ मुद्दों छात्रों को यूनिवर्सिटी सीनेट में प्रतिनिधित्व, रिसर्च स्कॉलर को समय पर छात्रवृत्ति की अदायगी, अच्छी प्लेसमेंट आदि को विश्वविद्यालय के विभिन्न मंचों पर उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर देवेश मोदगिल, सुमित सुमन, प्रत्युष वर्मा, कुनाल, प्रियरंजन, अंकुर, प्रयांक, विवेक चौधरी, ऋषि कुमार, ऋत्विक, रोहित, हरि राम, मीना, सौरभ, शरद, शिव प्रकाश, सुमन, साहिल, मिथलेश, राकेश शामिल आदि मौजूद थे।