फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में-दीपिका का प्यार, सलमान की सेहत

Sat, 05 Oct 2013 02:24 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
* डेंगू का शिकार होकर अस्पताल में दिन गुजारने वाले ऐक्टर रणवीर सिंह घर लौट आए हैं। लेकिन लोग तब चौंके जब रणवीर को गाड़ी से उतारा जा रहा था और उसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आईं! दोनों ने हाल में ‘रामलीला’ शूट की है। तभी से उनके प्यार के चर्चे हैं। खैर, दीपिका भीड़ को देख कर गाड़ी के अंदर ही छुप गईं। उनका कहना है कि रणवीर और मैं अच्छे दोस्त हैं। फिर छुपना क्यों भला...?
विज्ञापन


*सलमान खान की सेहत एक बार फिर उनकी कड़ी परीक्षा ले रही है। चर्चा है कि सलमान के चेहरे पर नसों के खिंचाव से होने वाला दर्द लौट आया है। सोहेल खान के निर्देशन में बन रही ‘जय हो’ की शूटिंग के दौरान सलमान की सेहत का खास खयाल रखा जा रहा है। ‘भाई’ की तकलीफ को देखते हुए सोहेल ने शूटिंग की रफ्तार भी धीमी कर दी है।

*रोल में उतरने के लिए कलाकार इन दिनों कोई कसर बाकी नहीं रखते। फिल्म ‘रज्जो’ में सेक्स वर्कर बनीं कंगना रनौत ने भी काफी रिसर्च किया। वह सबको बता रही हैं कि रोल की तैयारी के लिए उन्होंने मुंबई के कोठों के खूब चक्कर लगाए। सेक्स वर्करों की अदाएं सीखने के लिए 14 से 16 घंटों तक रिहर्सल की।
विज्ञापन



*‘कृष-3’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल भी पूरा हो गया है। ऋतिक रोशन ने शूट खत्म होने पर तकनीकी टीम के सदस्यों को महंगी शराब और चॉकलेट के गिफ्ट दिए। सबका मुंह मीठा कराने के बाद अब ऋतिक को दीवाली का इंतजार है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें