फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बहन को लेकर चिंतित हैं सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो सलमान खान ‘किक’ की रिलीज के इंतजार में हैं, लेकिन उनकी बहन अर्पिता अब शादी की घड़ियां गिन रही हैं। इन दिनों वह अपने दिल्ली वाले बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ मुंबई के बांद्रा के क्लबों में पार्टी करती देखी जा रही हैं। अर्पिता और आयुष की शादी इसी साल होने वाली है। अब उससे पहले जो वक्त है, दोनों मजे में गुजारना चाहते हैं। उन्हें देख कर साफ समझ में आता है कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

राजकुमार को मिली हमसफर‍?

ऐक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा दुबई से छुट्टियां मना कर मुंबई लौट तो आए हैं मगर छुट्टियों का उनका मूड बरकरार है। दोनों को पार्टियों और सिनेमाघरों में लगातार देखा जा रहा है। वे मिलकर खूब फिल्में देख रहे हैं। पिछले हफ्ताहांत में उन्होंने पहले हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ देखी और उसके अगले दिन बॉलीवुड की ‘बॉबी जासूस’। उन्हें दोनों ही फिल्में पसंद आईं। वैसे जानकार कहते हैं कि प्यार के दिनों में आप कोई भी फिल्म देखिए, बुरी नहीं लगती।
विज्ञापन

टिया की मुश्किल

अंतिम बार ‘1920-इविल रिटर्न्स’ में दिखने वाली टिया बाजपेयी इन दिनों सोच में पड़ी हैं क्योंकि उनकी दो फिल्में अगले महीने एक के बाद एक रिलीज होने जा रही है। ‘देसी कट्टे’ 28 अगस्त गुरुवार को रिलीज होगी और ‘आइडेंटिटी कार्ड’ 29 अगस्त शुक्रवार को। टिया की परेशानी यह है कि दोनों फिल्मों का प्रमोशन शुरू होने वाला है। किसे समय से दें और किसे नहीं? एक का पक्ष लेंगी तो दूसरा नाराज हो जाएगा। वाकई, जिंदगी में ऐसे उलझन भरे मोड़ कभी-कभी आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें