पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्टर बन चुकी सनी लियोनी अब एक टैलेंट शो की मेंटर की भूमिका में नजर आएंगी। सनी लियोनी तेजी से भारत के इंटरटेनमेंट की हर विधा में पहली पसंद बनती जा रहीं हैं। अब सनी आइटम सॉन्ग और फिल्मों के बाद ऑनलाइन टैलेंट शो में भी नजर आएंगी।
पिछले साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी को हाल ही में ऑनलाइन बेस्ड एक रियलिटी टैलेंट शो की मेंटर के तौर पर चुना गया है। सनी ने इस बारे कहा कि, 'जब इस शो के मेकर्स मेरे पास यह आइडिया लेकर आए कि मुझे कंटेस्टेंट को गाइड करना है तो मैंने तुरंत इसके लिए हां कर दी। इस शो में मैं कंटेस्टेंट को बताउंगी की उन्हें क्या और कैसे शूट करना चाहिए।'