सऊदी अरब में महिलाएं किस तरह बंदिशों में अपना जीवन गुजार रही हैं, इसकी साफ झलक मिशेल ओबामा के दौरे के दौरान देखने को मिली। वह बराक ओबामा के साथ भारत से तो खुशी-खुशी रवाना हुईं, मगर सऊदी अरब के दौरे के दौरान काफी नाखुश नजर आईं।
दोनों किंग अब्दुल्ला के निधन पर शोक व्यक्त करने और नए शासक सलमान से मुलाकात करने वहां पहुंचे थे।
मिशेल ने जब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी तो उन्होंने घुटनों तक एक ड्रेस पहनी थी, लेकिन जब वह सऊदी अरब पहुंचीं तो एक लंबी पैंट और लंबी जैकेट में नजर आईं, मगर उनके सिर नहीं ढकने पर हंगामा मच गया।
ट्विटर पर लोग अपनी नाराजगी जताने लगे। सिर नहीं ढकने की वजह से न्यूज चैनलों पर मिशेल को ब्लर करके दिखाने की भी खबरें सामने आई हैं।