यौन शोषण के आरोपों से पूरी जिंदगी जूझते रहे मशहूर पाप सिंगर माइकल जैक्सन के मरने के बाद भी बदनामी उनका दामन नहीं छोड़ रही है।
प्रसिद्ध कोरियोग्राफर वेड राबसन ने अपना 8 साल पहले का रुख बदलते हुए माइकल पर बाल यौन शोषण का आरोप लगाया है और अदालत मे याचिका दायर उनकी संपत्ति से हिस्सा देने की मांग की है।
राबसन ने 2005 में माइकल पर बाल यौन शोषण का आरोप लगाने से इन्कार कर दिया था
तीस वर्षीय राबसन ने ब्रटिनी स्पियर्स, अशर और पिंक जैसे कई प्रसिद्ध गायको के साथ काम किया है। वेड का कहना है कि जब वह पांच साल के थे तब उनकी और माइकल की दोस्ती हुई थी और वह दोस्ती काफी साल चली।
सात साल की उम्र से वेड माइकल के नेवरलैड रैच, लास एंजिलिस और लास वेगस के घर पर कई दिन तक ठहरते थे और यह सिलसिला सात वर्ष तक चलता रहा। आठ वर्ष के वेड ने माइकल के गाने ‘स्टार र्सच’ मे भी काम किया था।
2005 मे माइकल के खिलाफ चले रहे बाल शोषण के मुकदमे के समय जैक्सनके हाऊसकीपर ने यह बयान दिया था कि उसने जैक्सन और आठ-नौ साल के वेड को एक साथ नहाते हुये देखा था। हालांकि वेड ने इस बयान को उस समय सिरे से खारिज कर दिया था।