बॉलीवुड की हीरोइनें मां बनने की इच्छा काफी पुरजोर तरीके से जाहिर करती रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने कहा कि वो अगले दो साल में मां बन जाएंगी। इसी लिस्ट में अब मनीषा कोइराला भी जुड़ गई हैं जो मां बनने का सुख भोगना चाहती हैं।
नेपाली सुंदरी मनीषा बच्चे पैदा करने के बजाए गोद लेने की इच्छा रखती हैं लेकिन शादी करने या पति ढूंढने के बारे में अभी उनका कोई इरादा नहीं है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ कर सुरक्षित बाहर निकली मनीषा दो बच्चे गोद लेना चाहती हैं। उन्हें एक लड़का और एक लड़की चाहिए।