फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कपिल शर्मा अब मेरे लिए चैलेंज हैं'

Sun, 12 Jan 2014 07:46 AM IST
हरि मृदुल/अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमेडी कलाकार कृष्णा अभिषेक को कपिल शर्मा अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी नजर आ रहे हैं। ऐसी कई बातें उन्होंने बताईं।
विज्ञापन


आप तो बड़े परदे पर हीरो बनने की सोचते थे, लेकिन बन गए छोटे परदे के स्टार। अपनी इस सफलता पर क्या सोचते हैं?

जिन दर्शकों ने मुझे अपने दिल में जगह दी है, मैं उनका शुक्रगुजार हूं। इस बात का पूरा संतोष है कि टीवी की दुनिया में मुझे अच्छी खासी सफलता मिली है। सपना तो हर कोई हीरो बनने के ही देखता है और अपनी ओर से पूरी कोशिश भी करता है, लेकिन हर किसी के नसीब में ऐसा लिखा नहीं होता।

हालांकि मैं वाया टीवी अब बड़े परदे पर भी सक्रिय हो चुका हूं। बोल बच्चन जैसी फिल्म में मैंने एक अहम किरदार निभाया और लोगों का ध्यान खींचने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन


मैं एंटरटेनमेंट जैसी एक बड़ी फिल्म में काम कर रहा हूं, जिसमें अक्षय कुमार लीड एक्टर हैं। कई और बड़े बैनर्स की फिल्मों की बात भी चल रही है। मैं काफी सोच समझ कर कदम उठा रहा हूं।

आपने कब सोचा था कि आपको बड़े परदे का मोह छोड़कर टीवी में काम करना है और बड़ी पहचान बनानी है?

काफी हाथ-पांव मारने के बाद भी मुझे ऐसी फिल्में मिल रही थीं, जिनका सही ढंग से रिलीज होना मुश्किल था। रिलीज हो भी जाएं, तो उनसे किसी को पहचान नहीं मिलनी थी।

लेकिन मेरे साथ अच्छी बात यह हुई कि मुझे इन फिल्मों में काम कर अपनी क्षमता पता चल गई। यह अहसास हो गया कि मैं अच्छी कॉमेडी कर सकता हूं। इस बीच कॉमेडी सर्कस का ऑफर मिला और मैंने तत्काल स्वीकार कर लिया। आज मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने सही निर्णय लिया था।


आप तो भोजपुरी फिल्मों के हीरो भी बनना चाह रहे थे?

हां, मैंने कई भोजपुरी फिल्में बतौर हीरो की हैं। लेकिन मेरा मन वहां रम नहीं पाया। मैं कुछ बड़ा करना चाह रहा था।

कॉमेडी सर्कस की आपकी जर्नी काफी लंबी हो चुकी है। अब आप अपने काम को कितना एंजॉय कर पा रहे हैं?

पिछले सात साल से इस शो से जुड़ा हूं। लगभग साढ़े छह सौ ऐपीसोड कर चुका हूं। चूंकि इस शो का फॉर्मेट काफी रोचक है, इसलिए इससे ऊबने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हालांकि शुरूआत से आज तक इस शो ने अपने आपको नया स्वरूप दिया है। यही वजह है कि आज भी दर्शक इस शो से जुड़े हुए हैं।

सुदेश लहरी के साथ आपकी जोड़ी काफी लोकप्रिय है। उनके साथ कैसे इतनी अच्छी ट्यूनिंग हो गई?

सुदेश जी मुझ से काफी सीनियर कलाकार हैं। वे पिछले बीस वर्षों से पंजाबी में शो कर रहे हैं। सच कहूं, तो सुदेश जी ने ही मुझे स्टेज पर कॉमेडी के लिए ट्रेंड किया। उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है।

आपके साथ कॉमेडी सर्कस में काम कर चुके कपिल शर्मा ने अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। आपने कभी नहीं सोचा कि कोई कॉमेडी शो होस्ट किया जाए?

मैं कपिल की कामयाबी से बहुत खुश हूं। उन्होंने हम सभी कलाकारों का स्तर ऊंचा किया है। हालांकि हम उन्हें अपने शो में काफी मिस करते हैं। मुझे लगता है कि कपिल हमें एक नया चेलेंज दे गए हंै। जहां तक मेरी बात है तो मुझे कॉमेडी शो होस्ट करने के कई ऑफर मिले हैं, लेकिन मैं चाहता हू्ं कि मैं परफॉरमर ही बना रहूं। मैं स्टैंडअप कॉमेडियन नहीं बनना चाहता हूं।
विज्ञापन


फिल्म बोल बच्चन में आपके काम को सराहा गया। क्या आप चाहते हैं कि जल्द ही छोटा परदा छोड़कर आप बड़े परदे पर मुकाम बनाएं?

मैं फिल्मों में जरूर काम करना चाहता हूं और कर भी रहा हूं, लेकिन टीवी नहीं छोडऩा चाहता हूं। मैं सोचता हूं कि छोटे परदे पर भी कुछ न कुछ चलता रहे। मैं नच बलिए जैसा डांस रिएलिटी शो भी कर चुका हूं। लेकिन मेरी प्राथमिकता एक एक्टर के रूप में कामयाबी हासिल करना है।

क्या प्रोड्यूसर बनने का सपना भी देखते हैं?
कतई नहीं। मेरे मामा फिल्में बनाकर अपने हाथ जला चुके हैं, जरूरी नहीं है कि भांजा भी यही करे।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें