फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फोर्स' से एक कदम आगे है 'रॉकी हैंडसम': जॉन अब्राहम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता जॉन अब्राहम जिन्होंने फिल्म 'फोर्स' में जबरजस्त एक्शन दृश्य किये थे उनका कहना है कि उनकी अगली फिल्म 'रॉकी हैंडसम' उनकी पहली फोर्स' से भी एक कदम आगे है।
विज्ञापन


जॉन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म बेहद तेज-तरार और पहले कभी न देखे गए एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी।

जॉन ने बुधवार को एक मेंस हेल्थ मैगज़ीन के कवर पेज के लॉन्च के मौके पर बताया, "मेरी अगली फिल्म 'रॉकी हैंडसम' 2 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

यह 'फ़ोर्स' से भी एक कदम आगे है। इसमें ऐसे-ऐसे एक्शन दृश्य होंगे जिन्हें पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा।

उन्होंने कहा कि आप इस फिल्म से काफी सारे एक्शन, बॉडी शो, स्टंट्स और आक्रामकता की उम्मीद लगा सकते हैं। "'रॉकी हैंडसम' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है।"
विज्ञापन


यह फिल्म एक कोरियन फिल्म 'द मैन फ्रॉम नोवेयेर' से प्रेरित है, जिसमें जॉन अब्राहम ने एक किलिंग मशीन जैसा अभिनय किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें