फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की बीमारियों को देखकर हैरत में पड़ गए डॉक्टर

Sun, 15 Mar 2015 08:12 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इलाज कर रहे एक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि उनकी बीमारियां गलत और तनावपूर्ण जीवनशैली का सटीक उदाहरण हैं।
विज्ञापन


बंगलूरू में जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बबीना नंदकुमार  ने कहा कि केजरीवाल जब पहले दिन यहां आए थे तो उन्हें काफी कफ था और लगभग खतरनाक स्तर पर बना हुआ था।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का इलाज जल चिकित्सा, मालिश और मिट्टी थेरेपी से की गई और योग और आहार प्रबंधन का भी सहारा लिया गया। लेकिन उनके कफ की समस्या को खत्म करने के लिए कुछ अलग तरीके से इलाज किया गया।
विज्ञापन


नंद कुमार ने कहा कि केजरीवाल के शरीर में काफी विषैले तत्व जमा हो गए थे और इसलिए उन्हें इनसे मुक्त कराना जरूरी था। उन पर प्राकृतिक चिकित्सा, योग थेरेपी, आहार प्रबंधन का असर तुरंत दिखा।
विज्ञापन


उनके शरीर के विषैले तत्वों को काफी हद तक निकाल दिया गया है और अब उनकी पूरी शारीरिक प्रणाली में एक रवानगी आ गई है। उनका शुगर लेवल भी काफी घट गया है। अनियमित खान-पान, बोतलबंद शीतल पेय के सेवन और प्रदूषण की वजह से उनके शरीर में विषैले तत्व जमा हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें