फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा और बीरा का दिल साफ हैः सिद्घार्थ अरोड़ा

Wed, 20 Feb 2013 08:23 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर्स पर प्रसारित हो चुके धारावाहिक 'मुक्तिबंधन' से अपनी एक अलग पहचान बना चुके सिद्घार्थ अरोड़ा अपने आपको बेहद सिंपल इंसान मानते हैं। हाल ही में सिद्घार्थ की कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में बीरा के रूप में एंट्री हुई है। सिद्घार्थ ने अमर उजाला को बताते हुए कहा कि वे शो की महत्वूपर्ण कड़ी हैं। आइए जानें सिद्घार्थ का शो को लेकर और क्या कुछ कहना है-
विज्ञापन


क्या करने वाले हैं आप 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' शो में?
मेरे कैरेक्टर का नाम है बीरा। जो पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखता है। बीरा के दादा उसे बहुत सपोर्ट करते हैं। उसके दादा बेहद दबंग हैं, उनका पॉलिटिक्स से ताल्लुक है और गुंडे टाइप के हैं। बीरा के माता-पिता नहीं है।

बीरा भी अपने दादा पर गया है पूरी तरह से?
बीरा अपने दादा जी पर ही गया है लेकिन बीरा दिल का साफ है और उसमें अपने दादा जी के मुकाबले थोड़ी समझ कम है। उसकी जो समझ में आता है वो काम कर देता है और बाद में सोचता है। जबकि बीरा के दादा जी सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


आपने बीरा के रोल के लिए हामी क्यों भरी?
मुझे मुश्किल चीजें ज्यादा पसंद आती है। मुझे इसमें मजा भी आता है। अगर आप अलग काम करोगे तो दुनिया आपको नोटिस भी करती है। मैं शुरू से ही इस तरह का कैरेक्टर करना चाहता था। मुझे लगता है इस कैरेक्टर में चीजों को एक्सीक्यूट करने के कई अवसर है। मेरे 'मुक्ति बंधन' में किए गए रोल से ये कैरेक्टर एकदम अलग है। इस कैरेक्टर में मुझे अपने अभिनय को दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।

आपका ये रोल एकदम गांव के युवा का है तो आपको इस रोल के लिए कितनी तैयारी करनी पड़ी?
हां, मुझे इस रोल के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी क्योंकि एक कैरेक्टर का माइंड सेट समझना बहुत जरूरी है। मुझे अपने पहले कैरेक्टर की छवि से बाहर निकलकर बीरा का कैरेक्टर करना था। उसके बात करने के लहजे के लिए मैंने प्रैक्टिस की। मैंने ऐसे लोगों को ऑब्जर्व किया, फिल्में भी देखी।

आप किसी एक ऐसे कैरेक्टर से इंस्पायर हुए जिससे आपको बीरा को करने में आसानी हो?
फिल्मों में तो मुझे ऐसा कोई कैरेक्टर नहीं दिखाई दिया। हां, मैंने रीयल लाइफ में ऐसे लोगों को देखा जो थोड़े मस्तीखोर और दबंग हैं। दरअसल, मैं अपना कोई स्टाइल डवलप करना चाहता था, इसीलिए मैं बीरा के रोल के लिए किसी एक से इंस्पायर नहीं हुआ।

बीरा का शो में आने का मकसद क्या है? क्या वो नन्हीं की लाइफ में आ रहा है या फिर मोहन-मेघा को मिलाने आ रहा है?
अभी तो बीरा शो में एक कड़ी के रूप में काम करेगा। बीरा के रोल से कहानी में बदलाव आएगा। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी कैरेक्टर की इंपोर्टेंस बढ़ती जाएगी।

कहीं आपको ये नहीं लगता कि मोहन का कैरेक्टर आपके रोल से ज्यादा दमदार है?
ऐसा नहीं है, मुझे लगता है रोल कैसा भी हो लेकिन आपको उसे प्रभावी बनाना है। ऐसा बनाना है कि लोग आपको याद रखें, आपके कैरेक्टर को याद रखें। मुझे इतना पता है अगर मुझे सक्रीन पर आने का पांच मिनट का भी मौका मिलता है तो मुझे उसमें अपनी जान लगा देनी है।

एक और बात, मुझे लगता है कि आपने बहुत अच्छा खाना बनाया है लेकिन उसमें नमक डालना भूल गए हैं तो मेरा इस कहानी में रोल नमक जैसा है जो कि कहानी को दिलचप्स बनाएगा।

'मुक्तिबंधन' के बाद आप अचानक से कहीं गायब हो गए, क्यों?
मेरी बीच में एक फिल्म रिलीज हुई थी 'ये जो मोहब्बत है', मैं उसकी शूटिंग में बिजी हो गया था। मैंने इस दौरान कई थियेटर वर्कशॉप्स भी की। वैसे भी मैं अपने काम से लाइम लाइट में आना पसंद करता हूं ना कि अपनी पर्सनल लाइफ से।

बीरा का कैरेक्टर आपकी रियल लाइफ से एकदम हटकर है, लेकिन कहीं आप बीरा में अपने आपको ढूंढ़ते हैं?
बीरा का दिल भी साफ है और मेरा भी।

रीयल लाइफ में सिद्घार्थ कैसे हैं?
मैं बहुत ही सिंपल व्यक्ति हूं। मुझे शो ऑफ में विश्वास नहीं है। मेरा अपना एक सर्कल है जिसके साथ मैं टाइम बिताना पसंद करता हूं। मैं बहुत ही डेडिकेटेड और पंक्च्युअल हूं। मेरी फैमिली मेरे लिए सबसे इंपोर्टेंट हैं।

क्या आपको लगता है कि एक ही तरह का कैरेक्टर करने से एक छवि बन जाती है, इंडस्ट्री में इसका नुकसान होता है या फायदा?
ये तो एक्टर पर डिपेंड करता है कि आप अपने कैरेक्टर में कितने डूब गए हैं। मैं मानता हूं कि इंडस्ट्री में ऐसा होता है कि आपको एक ही रोल में टाइप कास्ट कर दिया जाता है। लेकिन उस छवि को तोड़ना एक्टर के हाथ में है।

एक्टिंग के अलावा आपको और क्या पसंद है?
मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है। मैं बहुत ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस हूं तो मुझे वर्कआउट करना पसंद है। फिल्में देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे धूमना-फिरना बहुत पसंद है। परिवार के साथ टाइम बिताना पसंद हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा भी आप कुछ और काम कर रहे हैं?
मुझे लगता है कि एक बार में एक ही काम करना चाहिए। मैं दो नावों पर पैर नहीं रखना चाहता।

रियलिटी शोज में आपका क्या ख्याल है?
बहुत अच्छा है। अगर मुझे रियलिटी शो में भी एक्टिंग करने का मौका मिलेगा तो जरूर जाना चाहूंगा, क्योंकि मैं पहले एक एक्टर हूं।

क्या आप अभी तक सिंगल हैं?
जी बिलकुल!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें