फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 'बजरंगी भाईजान' 100 करोड़ पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के पाक महीने के बाद जब ईद पर लोग रोजा खोलते हैं, तो एक बड़ा वर्ग सिनेमा हॉल का भी रुख करता है। ईद के मौके पर बढ़ी हुई दर्शकों की भीड़ को कैश कराने के लिए बॉलीवुड भी हमेशा तैयार रहा है। उसमें भी खासकर के सलमान खान।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले करीब पांच साल से हर साल ईद के मौके पर फिल्म रिलीज की है। और हर साल ईद के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने न सिर्फ अच्छा कारोबार किया है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में भी शामिल हुई हैं।

इस बार बारी है सलमान खान के अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की। इसने पहले ही वीकेंड में कमाई के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। बॉलीवुड फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक बजरंगी भाईजान ने पहले वीकेंड में...
विज्ञापन

पहले दिन, इस साल का रिकॉर्ड तोड़ा

इस साल ईद के मौके पर रिलीज सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। तरण आदर्श के मुताबिक 'बजरंगी भाईजान' पहले दिन 27.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। जबकि विदेशी बाजार में फिल्म ने 4.53 करोड़ रुपये कमाए।

यह इस साल की पहली ऐसी फिल्म रही, जिसे इतनी बड़ी ओपनिंग मिली। वरना इससे पहले तक सबसे बड़ी ओपन पिछले महीने आई एबीसीडी 2 थी, जिसने पहले दिन 14.48 कमाई की थी। बजरंगी भाईजान की ये कमाई उस स्थिति में जब पिछले सप्ताह भारत की सबसे महंगी और बड़े स्केल पर बनी फिल्म बाहुबली रिलीज हुई है। जिसके चलते द‌िक्षण के कई सिनेमाघरों में सलमान की फिल्म को स्क्रिन नहीं मिली। फिर भी...

#BajrangiBhaijaan Fri ₹ 27.25 cr [pre-Eid]. SUPERB... Today onwards [Eid], biz should only zoom upwards... #Kick ₹ 26.40 cr [pre-Eid].— taran adarsh (@taran_adarsh) July 18, 2015

दूसरे दिन भी 'बजरंगी भाईजान' ने की रिकॉर्ड कमाई

बजरंगी भाईजान ने दूसरे दिन 36.50 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने दो दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये कमा लिए। यह न केवल इस साल रिली हुई किसी बॉलीवुड फिल्म की कमाई से कई गुना अधिक है, बल्कि पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'किक' से भी कहीं ज्यादा है।

यही नहीं अब तक के बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पीके के दो दिनों के कलेक्‍शन से भी ज्यादा है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी, कमाई की यही चाल रही तो तीसरे दिन फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। और हुआ भी वही...

#BajrangiBhaijaan Fri 27.25 cr, Sat 36.50 cr [Eid]. Total: ₹ 63.75 cr. FANTABULOUS... Should surpass #Kick opening weekend biz: ₹ 83.83 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2015
विज्ञापन

तीसरे ‌दिन, 100 करोड़ का आंकड़ा पार

बजरंगी भाईजान ने पहले वीकेंड यानि महज तीन दिनों में 102.60 करोड़ की कमाई की है। तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन यानि शुक्रवार को 27.25, दूसरे दिन यानि शनिवार को 36.50 और तीसरे दिन यानि रविवार को 38.75 करोड़ की कमाई की।

खास बात ये है कि पिछले साल ईद पर आई सलमान की फिल्म 'किक' के पहले वीकेंड का कलेक्‍शन 83.83 करोड़ था। जिस बजरंगी भाईजान ने काफी पीछे छोड़ दिया है। और इसी के साथ...

#BajrangiBhaijaan won hearts, acclaim... now emerges TRIUMPHANT at the BO. Fri 27.25 cr, Sat 36.60 cr, Sun 38.75 cr. Total: ₹ 102.60 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 20, 2015


बजरंगी भाईजान, सलमान खान की आठवीं ऐसी फिल्म हो गई है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह अब तक के किसी भी बॉलीवुड हीरो की 100 करोड़ में शामिल होने वाली फिल्मों की संख्या से ज्यादा है। यानि सलमान खान ऐसे पहले अभिनेता बन गए हैं, जिनकी आठ फिल्में 100 करोड़ या इससे अधिक की कमाई कर चुकी हैं।

#BajrangiBhaijaan is Salman Khan's 8th film to cross ₹ 100 cr mark in India. HIGHEST ₹ 100 cr score by any actor. Note: Hindi films.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 20, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें