फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान छोड़ते समय इन लक्षणों से घबराएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार जब हम धूम्रपान छोड़ने की ठान लेते हैं तो कुछ शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि ये समस्याएं बहुत कम समय के लिए होती हैं इसलिए इनसे घबराने के बजाय इन लक्षणों को पहचानें और धूम्रपान छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ें।
विज्ञापन


एकाएक अगर आप सिगरेट छोड़े दें तो आपको बहुत ज्यादा भूख लगेगी। हो सकता है कि आपका वजन भी तेजी से बढ़े। ऐसे में घबराने के बजाय अपनी डाइट को हेल्दी रखें जिससे वजन अधिक न बढ़े और अगर बढ़ भी जाए तो उसे घटाना आसान हो।

कफ और जुकाम की समस्या भी हो सकती है। हो सकता है कि अचानक सिगरेट छोड़ने पर नकसीर भी फटे। ऐसे में घबराने के बजाय उसका तुरंत उपचार करें।

कई बार एकाएक सिगरेट छोड़ने पर लगातार सिरदर्द होता है या फिर सिर में भारीपन होता है। हो सकता है कि कई दिनों तक आपको नींद भी न आए।

धूम्रपान छोड़ने पर कुछ समय तक कांस्टिपेशन हो सकता है। कई बार ऐसे मामलों में मरीज को डायरिया भी हो जाता है, इसलिए एकाएक धूम्रपान छोड़ने के बजाय धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम करें जिससे इन समस्याओं से बचाव आसान हो सके।
विज्ञापन


सालों से बेतहाशा धूम्रपान करने की लत अगर अचानक से बंद हो जाए तो घबराहट होना लाजमी है। कई बार घबराहट कुछ इस तरह बढ़ जाती है कि व्यक्ति अवसाद यानी डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।

ऐसे में इन समस्याओं से घबराने के बजाय धूम्रपान छोड़ने के लिए किसी अनुभवी चिकित्सक से परामर्श करें और उनकी सलाह पर अमल करते हुए अलग-अलग स्टेप्स में धूम्रपान छोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें