फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करनी हो बालों की आयरनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे कोई पार्टी हो या आउटिंग, बालों की स्ट्रेटनिंग फैशन की दुनिया में कभी आउटडेटेड नहीं होती। और अगर आप बिना स्थायी स्ट्रेटनिंग के कुछ समय के लिए बालों को स्ट्रेट लुक देना चाहती हैं तो फ्लैट आयरन या स्ट्रेटनर आपकी पहली पसंद तो होगा ही। लेकिन अगर हम कहें कि स्ट्रेटनर का इस्तेमाल न सिर्फ आप अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए कर सकत हैं बल्कि इससे कई हेयरस्टाइल्स बना सकती हैं तो।
विज्ञापन


क्रिंपिंग से दें फंकी लुक
अगर आप अपने बालों को किसी हिपहॉप डांसर जैसी क्रिंपिंग की स्टाइल देना चाहती हैं तो फ्लैट आयरन की मदद से बालों को क्रिंप कर सकती हैं। इसके लिए फ्लैट आयरन या स्ट्रेटनर से बालों को पहले स्ट्रेट कर लें। फिर बाल का एक इंच का हिस्सा पकड़ लें और नीचे से आयरन लगाएं। अब धीरे-धीरे इसे मोड़ना शुरू करें। इसी प्रक्रिया से बालों को पूरी तरह क्रिंप करें।

बालों पर चॉकिंग से दें कलरफुल लुक
बालों पर गुलाबी या पेस्टल रंग की स्ट्रिपिंग, किसी भी आउटिंग या गर्ली लुक के लिए इससे ज्यादा स्टाइलिश क्या होगा। अगर आप सोचती हैं कि ये सिर्फ बालों को कलर करवाने से ही संभव हैं तो अब ये बीते जमाने की बात है।
विज्ञापन


बालों पर रंग-बिंरगे हेयर चॉक और स्ट्रेटनर के इस्तेमाल से आप न सिर्फ अपने मनपसंद रंगों की स्ट्राइप्स बना सकती हैं बल्कि उन्हें ज्यादा देर तक कैरी कर सकती हैं। करना सिर्फ ये है कि कुछ बालों को पकड़कर उनपर चॉक लगाएं और फिर उन्हें स्ट्रेटनर (प्लैट आयरन) से स्ट्रेट कर दें।

लहराते बालों के लिए भी लगाएं स्ट्रेटनर
हॉलीवुड की केट हडसन हो या बॉलीवुड की माधुरी, शिल्पा शेट्टी या ऐश्वर्या के लहराते बाल, वेव्स हेयर स्टाइल  को किसी भी मौके पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से बालों को वेव्स दे सकती हैं। थोड़े से बालों  को पकड़कर फ्लैट आयरन की प्लेट पर पूरी तरह से रैप कर लें और आयरन को नीचे की ओर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें