फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े क्यों नहीं बदल रहे हैं दीपिका-रणवीर

Thu, 14 Nov 2013 05:44 PM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा है कि दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह इन दिनों कपड़े बदल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


*सुशांत सिंह के गाल पर अंकिता लोखंडे के थप्पड़ की गूंज मीडिया में अब तक बरकरार है। चर्चा है कि इस घटना नतीजा यह निकला कि सुशांत अपनी लिव-इन पार्टनर को लेकर दस दिन की छुट्टियां मनाने थाईलैंड जा रहे हैं। उनके नजदीकियों को उम्मीद है कि छुट्टियों के बाद इस जोड़े के बीच सब ठीक हो जाएगा। वैसे सुशांत थप्पड़ की सुर्खियों से दुखी हैं और इसे मीडिया द्वारा गढ़ा गया बता रहे हैं।

*सनी देओल ‘सिंह साहब द ग्रेट’ को प्रमोट करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वह छोटे पर्दे पर भी खूब जा रहे हैं। हाल में उन्होंने लोकप्रिय सीरियल सीआईडी के लिए शूटिंग की। इसमें वे एक बदमाश को कार से खींचते और उसे नसीहत देते नजर आएंगे। उम्मीद करें कि सिंह साहब की नसीहत के बाद वह बदमाश आगे से कोई गड़बड़ी नहीं करेगा।
विज्ञापन


*यूं तो सितारे फिल्म के एक गाने में दर्जनों कपड़े बदल लेते हैं। लेकिन असल जिंदगी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की व्यस्तता का यह आलम है कि ‘राम-लीला’ के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम के बीच तक कपड़े बदलने का वक्त नहीं मिला। मंगलवार को तो हद हो गई, जिन कपड़ों में दोनों मुंबई से कोलकाता गए थे, उन्हीं कपड़ों में रात को लौटे।
विज्ञापन


*शाहरुख खान कोलकाता जाकर तो सचिन तेंदुलकर को विदाई नहीं दे पाए, लेकिन इन दिनों अपनी आईपीएल टीम के कप्तान गौतम गंभीर के साथ देखे जा रहे हैं। दोनों के साथ वीरेंद्र सहवाग भी इधर मुंबई में नजर आए हैं। गंभीर और सहवाग के कैरियर का अंत भी सामने दिख रहा है। ऐसे में शाहरुख के साथ उनकी क्या खिचड़ी पक रही है यह वक्त आने पर ही पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें