फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अक्षय और उनके कुत्ते ने कमाए कितने?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अगस्त को कोई भी हिंदी फिल्म रिलीज न होने का लाभ किक के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म इट्स इंटरटेनमेंट को भी मिला। फिल्म को 11 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली। इस ओपनिंग को ठीक-ठाक ओपनिंग कहा जा सकता है।
विज्ञापन

किक के मल्टीप्लेक्स में मौजूद होते हुए अक्षय कुमार की फिल्म ऐसी ओपनिंग ले रही है यह अक्षय के लिए अच्छा संकेत ही है।

दूसरे दिन बेहतर

रिलीज के दूसरे दिन आमतौर पर हर फिल्म का कारोबार पहले दिन की तुलना में बेहतर होता है। यही इंटरटेनमेंट के साथ भी हुआ। इंटरटेनमेंट फिल्म शनिवार को थोड़ा और बेहतर हुई। फिल्‍म ने करीब 12 करोड़ की कमाई की। फरहाद-साजिद निर्देशित इस फिल्‍म में अक्षय कुमार के साथ तमन्ना और मिथुन चक्रवर्ती की खास भूमिका है।
विज्ञापन

तीसरे दिन तक 37 करोड़

फिल्म रिलीज के तीसरे दिन यानीकि रविवार को फिल्म ने करीब 14 करोड़ कमाए। इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने करीब 37 करोड़ का कारोबार कर लिया है। चूंकि अगले सप्ताह सिंघम रिटर्न्स जैसी बड़ी फिल्म है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का 100 करोड़ के क्लब में पहुंचना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें