फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः हर किरदार में फिट बैठते हैं अनुपम खेर

Thu, 07 Mar 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को घोलकर पी जाते हैं। रोल चाहे जैसा भी हो अनुपम ने अपनी अभिनय क्षमता से हमेशा ही दर्शकों और आलोचकों को मंत्रमुग्ध किया है। लगभग 450 फिल्में और 100 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुके अनुपम खेर की खासियत यह है कि वह हर फिल्म में एक अलग किरदार के साथ दिखते हैं। वह अमीर बेटे के बाप का किरदार उसी स्वाभाविकता के साथ निभाते हैं जितना एक गरीब और लाचार बेटी के पिता का। ज्यादातर चरित्र भूमिकाएं निभाने वाले अनुपम, खूबसूरतकॉमेडी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


1984 में रिलीज हुई चर्चित और सराही गयी फिल्म 'सारांश' में अनुपम खेर ने एक साठ साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। अनुपम खेर की उस समय उम्र 30 साल थी। 60 साल का व्यक्ति किस तरह से सोचता है, कैसे उठता-बैठता है और उसके बोलने का तरीका क्या है अनुपम ने इसे निहायत ही स्वाभाविक तरीके से निभाया। इस फिल्म बाद अनुपम अलग-अलग तरह के रोल में दिखते रहे।

'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफल फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका अलग-अलग रही। 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा', 'रंग दे बसंती' और 'खोसला का घोसला' जैसी फिल्में यदि सफल हुईं तो उसमें अनुपम खेर की भी बड़ी भूमिका थी।
विज्ञापन


'ए वेडनस डे' और अभी हाल ही में रिलीज हुई 'स्पेशल 26' में भी अनुपम खेर बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे। अनुपम खेर कई बार फिल्म में हीरो की जरूरत को भी भर देते हैं। कलाकार कितना बड़ा भी हो, अनुपम खेर के साथ दृश्यों में वह उनकी बराबरी नहीं कर पाता। अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई हैं। 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस', 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज' और 'द अदर इंड ऑफ द लाइन' जैसी विश्व विख्यात फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके अनुपम खेर शिमला में जन्मे। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक करने के बाद थियेटर से कॅरियर की शुरुआत की। अनुपम खेर को आठ बार अलग-अलग श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है जिसमें 1984 की फिल्म 'सारांश' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी है।  उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भी एक बेहतरीन अदाकारा हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें