अगस्त 1990 में कुवैत पर इराक हमले के बाद वहां एक लाख 70 हजार भारतीयों के फंस जाने और फिर वहां से सभी भारतीयों सुरक्षित भारत ले आने की कहानी पर बनी फिल्म 'एयलिफ्ट' ने कमाई के झण्डे गाड़ दिए हैं। पहले वीकेंड के ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि यह साल की पहली बड़ी फिल्म बनने जा रही है।
यही नहीं, इस फिल्म ने अभिनेता अक्षय कुमार को खासा फायदा पहुंचाया है। फिल्म में अभिनय के लिए अक्षय कुमार की खूब तरीफ हो रही है। अब आलोचकों की तारीफ बटोरने के बाद अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भी किंग साबित हो रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय की यह फिल्म उनकी कैरियर की चौथी बड़ी फिल्म बनकर उभरी है।
अक्षय हर साल पांच-छह फिल्में के करते हैं, बावजूद उनकी अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'एयरलिफ्ट' चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे उनकी फिल्में 'राउडी राठौर', 'ब्रदर्स', 'सिंह इज ब्लिंग' ही हैं।
अक्षय कुमार की इस फिल्म को बनाने में कुल 40 करोड़ रुपयों का खर्च आया था। अगर यह फिल्म 65 करोड़ रुपये तक कमा लेती है तो इसे सुपरहिट की श्रेणी में रखा जाएगा। लेकिन इसके पहले वीकेंड की कमाई देखकर लगता है, फिल्म इससे कहीं आगे जाएगी। अगली स्लाइड में जानिए, 'एयरलिफ्ट' ने पहले वीकेंड में कमाया कितना।
'एयरलिफ्ट' ने पहले वीकेंड में कमाया कितना
फिल्मों की कमाई का विश्वसनीय जायजा रखने वाला वेब पोर्टल बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक राजा कृष्णा मेनन निर्देशित, अक्षय कुमार और निम्रत कौर अभिनीत एयरिलफ्ट ने पहले सप्ताह में 42-43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म की कमाई 44 करोड़ तक पहुंच गई है।
#Airlift went from strength to strength with each passing day. Fri 12.35 cr, Sat 14.60 cr, Sun 17.35 cr. Total: ₹ 44.30 cr. India biz. FAB!
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2016
फिल्म ने पहले दिन 12.35 करोड़, दूसरे दिन 14.56 करोड़ और तीसरे दिन 16.5-17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने हर दिन पहले के मुताबिक अगले दिन ज्यादा दर्शक बटोरने में कामयाब रही है। फिल्म व्यापार विश्लेषक इसे एक बेहतरीन ट्रेंड मान रहे है। फिल्म के अभी से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई के अंदाजे लगाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि एयरिलफ्ट अपने साथ रिलीज हुई एक प्रतिद्वंदी फिल्म से करीब दोगुने की बढ़त बनाए हुए है। यही नहीं, एयरिलफ्ट विदेशों में भी अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई 3.16 करोड़ (पहले वीकेंड) करने वाली फिल्म बनती जा रही है। फिल्म ने यूएई (जहां की कहानी है) में पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई (1.66 करोड़) की थी।