फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत आरक्षण के विरोध में उतरे कुमार विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने भी जातिगत आरक्षण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण को धीरे-धीरे करके खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद में दिए अपने बयान में विश्वास ने कहा, 'हमें धीरे-धीरे जातिगत आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए। इसकी जगह आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की जरूरत है।'

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को पहले आरक्षण का लाभ मिल चुका है उनकी जगह दूसरे जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

'हम ऐसा कभी होने नहीं देंगे'

इससे पहले अहमदाबाद में ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने भी जातिगत आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी।

महाजन ने कहा था, 'मुझे अब तक समझ नहीं आता की देश में जातिगत आरक्षण क्यों है? बाबा साहेब अंबेडकर ने इसे केवल 10 साल के लिए लागू करने की पैरवी की थी लेकिन राजनीतिक फायदों के लिए राजनेताओं ने संविधान में ही संशोधन कर दिया।'

उनके इस बयान का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जातिगत आरक्षण को खत्म करना संभव नहीं है लेकिन अगर ऐसा करने की कोशिश भी होती है तो 'हम ऐसा होने नहीं देंगे।' इसके अलावा लालू यादव ने भी कहा कि देश से जातिगत आरक्षण खत्म नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें