फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABCD 2 के डांसर ने किया नाबालिग से रेप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी 2 के एक कलाकार को मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉस्को सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी पोर्टल मिड डे की खबर के मुताबिक मुंबई की पंत नगर पुलिस को रेप आरोपी एबीसीडी 2 में काम करने वाले डांसर को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। खबर के मुताबिक 14 वर्षीय रेप पीड़िता मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। पिछले दिनों जब पीड़िता की शिक्षिका ने किशोरी के व्यवहार में अंतर देखा तो उन्होंने उससे बात की।

शिक्षिका के मुताबिक वह काफी डरी हुई थी। काफी पूछने के बाद पता चला कि आरोपी ने पीड़िता से सार्वजनिक शौचालय और अन्य निर्जन स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

टूटे हुए दांतों से पहचान में आया डांसर

मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता की शिक्षिका ने घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी। इसके बाद उसके परिजनों पंत नगर पु‌लिस स्टेशन पर बीते 25 जून को मामला दर्ज किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसके साथ पिछले दो महीनों से दुष्कर्म किया जा रहा है।

मिड डे को पुलिस उपायुक्त विनय कुमार राठौड़ (जोन-7) ने बताया कि शिकायत में पीड़िता ने तीन लोगों पर आरोप लगाया। इसमें से पुलिस ने पहले एक शख्स को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ से नई जानकारी सामने आई। पीड़िता मुख्य आरोपी के बारे में इतना ही बता पा रही थी कि उसके आगे के दो दांत टूटे हुए हैं।

पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को बॉलीवुड में सक्रिय एक कलाकार पर शक हुआ। इस पर पुलिस ने उसे मुंबई के घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार कर पूछताछ की। यहां उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। इस कलाकार का नाम है...
विज्ञापन

ये है वो दो दांत टूटा एबीसीडी का डांसर

बॉलीवुड की कई फिल्मों बैक अप डांसर के तौर पर काम करने वाले इस कलाकार की हालिया रिलीज फिल्म एबीसीडी 2 है। मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने फिल्म 'एबीसीडी-2' में अतिरिक्त डांसर की भूमिका निभाने वाले नीलेश नीरभावने को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि नीरभावने ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डांसर नीरभावने के खिलाफ पॉस्को सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। दूसरे आरोपी के तौर पर नीरभावने को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अभी तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें