भारतीय नौसेना चीनी पनडुब्बी के अरब सागर होते हुए पाक जाने की घटना को चिंता की बात नहीं मानती। नौसेना के अनुसार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस तरह की खबर आ रही थी कि एक चीनी पनडुब्बी पिछले माह अरब सागर पार करते हुए कराची बंदरगाह गई थी।
नौसेना के नेवल स्टाफ के वाइस चीफ, वाइस एडमिरल पी मुरुगेशन ने मंगलवार को इससे जुड़े सवाल पर कहा कि किसी देश की पनडुब्बी का किसी अन्य देश की सीमा से होकर जाना खुद में चिंता की बात नहीं है।
लेकिन हमारे क्षेत्र में जो भी पनडुब्बी होती है, हम उस पर नजर रखते हैं। इसके बाद तय करते हैं कि हमें किस तरह के एहतियाती कदम उठाने चाहिए।