लगता है अब मानवता और इंसानियत की सरेआम कीमत लगने लगी है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश में जहां दो दलालों ने महिलाओं को कीमत लगा डाली।
पहली घटना अतरौली की है जहां दो युवकों ने एक महिला को 40 हजार में बेच दिया। वहीं अधेड़ हापुड़ से एक युवती को 50 हजार रुपए में खरीदकर ले आया।
पुलिस में अफरातफरी
आनंद विहार दिल्ली से मेरठ अपने मायके जा रही महिला को अतरौली निवासी दो युवकों ने दादों में 40 हजार रुपयों बेच दिया। मौका मिलते ही महिला ने 100 नंबर पर सूचना दे दी।
इससे पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और दादों के युवक को पकड़कर ले आई। बाद में महिला के कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात पर युवक को छोड़ दिया गया।
आनंद विहार निवासी महिला ने बताया कि उसका मायका मेरठ में है। वह 25 नवंबर को मायके जाने के लिए बस में सवार हो गई।
रास्ते में उसे अतरौली निवासी दो युवक मिले और बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। अतरौली पहुंचने के बाद युवकों ने उसे दादों के गांव नगला परसी निवासी युवक को चालीस हजार रुपए में बेच दिया।
बुधवार को मौका पाकर गांव के ही एक युवक से सौ नंबर पर सूचना दी। इस पर पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और खरीदने वाले युवक को थाने ले आई। बाद में महिला के कोई कार्रवाई न करने की बात पर युवक को छोड़ दिया गया।
एसओ दादों रामराज यादव महिला पति के पास जाना चाहती है, उसने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके चलते आरोपी युवकों को छोड़ दिया गया। वहीं महिला को महिला थाने भेज दिया है, जहां से उसका पति ले जाएगा।
अधेड़ ने 50 हजार में खरीदी युवती
दूसरी उत्तर प्रदेश में मेरठ के किठौली गांव में अधेड़ व्यक्ति कुछ माह पहले हापुड़ से एक युवती को 50 हजार रुपए में खरीदकर ले आया।
बुधवार सुबह युवती उसके चुंगल से निकल भागी और पावटी गांव पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया।
किठौली निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति करीब छह माह पहले हापुड़ से एक 20 वर्षीय युवती को 50 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। आरोप है कि व्यक्ति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था।
इससे परेशान होकर युवती बुधवार सुबह मौका देखकर घर से भाग निकली। खेतों के रास्ते होते हुए वह पावटी गांव पहुंच गई और ग्रामीणों को आपबीती बताई।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जानी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सुभारती चौकी ले आई। जानी थाना प्रभारी राकेश कुमार शिशौदिया के अनुसार पूछताछ में युवती ने बताया कि वह गांव हसनपुरा, जयपुर की रहने वाली है।
गरीबी के चलते वह गांव के हाईवे मार्ग पर स्थित ढाबे पर डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर खाने बनाने का काम करती थी।
करीब छह माह पहले मोना नाम की एक महिला वहां पहुंची और उसे दिल्ली में 8 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले आई।
महिला ने पहले उसे दिल्ली में कई दिन रखा। इसके बाद महिला उसे हापुड़ ले आई। यहां उसने एक अन्य महिला को उसे सौंप दिया। उक्त महिला ने उसे गांव किठौली के व्यक्ति को 50 हजार रुपए में बेच दिया।
अधेड़ उसे जबरन अपने घर में रखे हुए था और मारपीट करता था। पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।