फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पर छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

Fri, 25 Jul 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसागंज (फीरोजाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद स्थित सिरसागंज में नगरपालिका अध्यक्ष एंव सपा नेता पर उनकी महिला कर्मचारी ने अभद्रता और दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। महिला ने चेयरमैन सहित एक अन्य के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर पालिका सिरसागंज में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला कर्मचारी ने नगर पालिका के चेयरमैन एवं सपा नेता संजीव कुमार यादव व एक अन्य कर्मचारी पर अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा दिया। घटना को लेकर दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।

नगर पालिका सिरसागंज में गुरुवार सुबह एक महिला कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंची तो पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। कुछ देर बाद उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। महिला कार्यालय के बाहर आई और पालिकाध्यक्ष पर अभद्रता, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन


पालिका से महिला सीधे थाने पहुंची और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष नशे में प्रतीत हो रहे थे। काफी समय से उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। पालिका कर्मचारी सत्य प्रकाश दिवाकर ने भी उससे गालीगलौज की। अधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार और कर्मचारी सत्यप्रकाश दिवाकर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वहीं नगर पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी कई दिनों से आफिस में देर से आ रही थीं। बगैर सूचना के वह अनुपस्थित रहती थीं। एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने उनका वेतन काट दिया था। गुरुवार को जब निलंबन करने की बात कही तो उन्होंने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उनका कहना है कि ये मामला उनके विरोधियों की साजिश है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें