फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुकाने पर साहूकार ने किया महिला का बलात्कार

Tue, 03 Nov 2015 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर में सात हजार रुपए का कर्ज न चुकाने के लिए 45 वर्षीय महिला का बलात्कार कर उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला ने कर्ज देने वाले शख्स की शर्मनाक हरकत के चलते जहर खा लिया।
विज्ञापन


जान देने की नीयत से कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला के बच्चों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में फर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे महिला ने पुलिस को जो कारण बताया वह मानवता को शर्मसार करने वाला है।
Trending Videos

साहूकार ने 7 दिन में दो बार किया बेइज्जत

अस्पताल में भर्ती महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के शख्स भरत धरगवे से कुछ महीने पहले सात हजार रुपए का कर्ज लिया था लेकिन उसकी आर्थिक हालत खराब होने के कारण वह उसके पैसे नहीं लौटा पाई।

21 अक्टूबर को आरोपी धरगवे पैसे मांगने के लिए महिला के घर आया तो देखा कि महिला घर में अकेली है तो उसने उसका बलात्कार किया और फिर महिला की ओर से ‌विनती करने पर उसे कर्ज चुकाने के लिए और कुछ दिन का समय दे दिया।

महिला ने बताया कि उसने इस घटना के बारे में परिवार की बदनामी होने की डर से किसी को नहीं बताया। इसके बाद 27 अक्टूबर को धरगवे ने महिला को अपने घर बुलाया और अपनी पत्‍नी के सामने उसकी बेइज्जती की।
विज्ञापन

डिप्रेशन में आकर महिला ने खाया जहर

बेइज्जती से महिला डिप्रेशन में आ गई और अपनी जिंदगी को खत्म करने का प्लान बनाया और फिर कीड़े मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की।

पुलिस ने महिला की ओर से मिली शिकायत के बाद आरोपी भरत धरगवे के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि धरगवे के प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें