फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में पागल देवर-भाभी ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 25 May 2015 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में एक देवर और भाभी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात की है जहां 22 साल की अनीता और उसके 20 साल के देवर संजू ने जहर खाकर जान देदी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, फतेहपुर जिले के जफरगंज थाने के बदलुवापुर गांव में जहर खाने के बाद भाभी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवर संजू की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस का मामले पर कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है लेकिन अभी मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी मान रही है कि दोनों में प्यार प्रसंग का पता चलने बाद घर वालों ने किसी प्रकार का दबाव बनाया होगा जिससे दोनों ने सुसाइड किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में ही हो गया दोनों में प्यार

गांव वालों के अनुसार अनीता की शादी एक साल पहले ही हुई थी संजू के बड़े भाई से हुई थी। राधेश्याम राव ने पुलिस को बताया कि ऐसा कहा जा रहा है कि संजू और अनीता एक दूसरे को प्यार करने लगे थे।

उन्होंने बताया कि बड़े भाई ने दोनों को एक दूसरे से मिलते या आपत्तिजनक हालत में देख लिया देख लिया होगा और उसे लेकर दोनों को डांटा होगा जिससे छुब्‍ध होकर ही दोनों ने आत्महत्या की होगी।

हलांकि देवर और भाभी दोनों ने अलग-अलग स्‍थानों पर सुसाइड किया है। अनीता ने गांव के बाहर बाबा की कुटी नामक जगह पर जहर खाया जबकि संजू ने अपने घर पर ही जहर रात को जहर खा लिया था। दोनों के शव को अब पोस्टमार्टम के लिए फेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें