रेप के आरोप में गिरफ्तार आसाराम के बेटे नारायण साईं ने गुजरात पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
साईं का कहना है कि पत्नी जानकी से पूछकर ही उसने नाजायज संबंध बनाए थे। हालांकि कुछ युवतियों से सेक्स संबंधों के बारे में उसे जानकारी नहीं थी।
नारायण साईं की कुकर्म कथा, पत्नी की जुबानी
उसके इस खुलासे से जानकी भी हैरान है। उसने साईं की बातों से इनकार कर किया है।
नाजायज संबंध
साईं ने पुलिस को बताया कि सेविका जमुना से उसके नाजायज संबंध थे। जमुना से उसका एक बेटा भी है। पत्नी जानकी से पूछकर ही उसने जमुना से संबंध बनाया था। पत्नी ने इसके लिए इजाजत दी थी।
ब्लू फिल्में भी बनवाता था नारायण साईं
कई लड़कियों से भी सेक्स
साईं ने बताया कि उसके कई लड़कियों से भी सेक्स संबंध थे लेकिन इसे बारे में जानकी को पता नहीं था। उसने बताया कि जानकी मां नहीं बन सकती थी इसलिए उसने जमुना से संबंध बनाए। वह उसकी गोद भरना चाहता था।
'आसाराम का स्टिंग कराना चाहता था साईं'
'रेप नहीं किया'
उसने बताया कि उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने वाली लड़की को वह जानता है। वह उससे प्यार करता है। उसने लड़की का रेप नहीं किया।
साईं के पुलिस से लुका-छिपी के 58 दिन
'जमुना-साईं को रंगे हाथों पकड़ा'
उसकी इन बातों पर जानकी ने कहा कि जमुना से नाजायज संबंध को लेकर वह झूठ बोल रहा है। उसने कभी भी साईं को ऐसे कामों के लिए इजाजत नहीं दी। उसे जमुना और साईं को लेकर शक था। एक बार उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा भी था।
पुलिस पूछताछ के दौरान साईं कभी आरोपों को स्वीकार करता है तो कभी साफ इनकार कर देता है।