फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंध्ा में रोड़ा बना पति, तो कर दी हत्या

Sat, 07 Sep 2013 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की एक गैरमर्द से बढ़ती नजदीकियां पति के लिए सिरदर्द बन गई। वह पत्नी को बार-बार समझाता, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज न आती। एक दिन पत्नी अचानक थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


जांच में जब सच्चाई सामने आई तो सबके होश उड़ गए। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था।

विवाहेत्तर संबंधों की राह के रोड़े को खत्म कर वह अपने जुर्म को दफन करना चाहती थी, पर पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सकी।

घटना दिल्ली के मुंडका इलाके की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि तिकड़ी एक्सटेंशन निवासी पूनम ने 5 सितंबर को थाने में अपने पति संजय की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि संजय 4 सितंबर से लापता है।

पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि संजय के पिता ने थाने में आकर बहू पर बेटे की हत्या करवाने का आरोप लगाया।

पूछताछ में पूनम ने बताया कि राजीव अक्सर संजय की दुकान पर आता था। इस दौरान वह राजीव के नजदीक आ गई, जिसकी वजह से संजय उसे प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर उसने राजीव के साथ मिलकर संजय की हत्या की साजिश रची। फिर चार सितंबर को गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें