फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की आड़ में गिरोह चला रहे थे 'नेताजी'

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े लुटेरों ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। पता चला है कि लुटेरों का सरगना अनित मिश्रा उर्फ पिंकू एक राजनीतिक पार्टी का जिलास्तरीय पदाधिकारी रह चुका है। उसके संपर्क कई बड़े नेताओं से हैं।
विज्ञापन


उसके गिरोह को असलहा सप्लाई करने वाला भदोही का फरार बदमाश भी उसी पार्टी से जुड़ा हुआ बताया गया है। पार्टी की धमक दिखाकर वे कई बार अपराध करने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे।

पूर्वांचल के सराफा कारोबारियों को लूटने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गुरुवार को लहरतारा स्थित न्यू लोको कालोनी से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सिगरा, शिवपुर, भेलूपुर के अलावा जौनपुर के बरसठी में हुई लूट समेत आधा दर्जन से अधिक घटनाओं का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर करीब दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 72 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। हत्थे चढ़े लुटेरों के गैंग का सरगना अनित मिश्र उर्फ पिंकू है, जो वाराणसी के शिवपुर, दनियापुर का मूल निवासी है।
विज्ञापन

बड़े नेताओं से बढ़ाईं नजदीकियां

पूछताछ में पता चला है कि अनित कुछ वर्षों पहले यूपी में मजबूत जनाधार वाली एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष की गाड़ी चलाता था। इसी दौरान पार्टी के बड़े नेताओं से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। फिर उसे पार्टी के फ्रंटल संगठन में जिला सचिव बना दिया गया।

पार्टी की आड़ में वह गिरोह के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुट गया। पूर्वांचल के दूसरे जिलों तक उसका नेटवर्क बन गया। यह गिरोह खास तौर से सराफा कारोबारियों को निशाना बनाता था। पिछले साल भर में ही गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया।

अनित उर्फ पिंकू पर विभिन्न थानों में लूट के नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह को असलहा मुहैया कराने वाला भदोही के चौरी का ग्राम प्रधान संतोष यादव भी एक पार्टी का सदस्य बताया गया है। इस बारे में एसपी क्राइम राहुल राज का कहना है कुछ साल पूर्व अनित एक पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष की कार चलाता था। इसके जरिये उसने पार्टी में पकड़ बना ली थी। ऐसा उसने पुलिस से बचने के लिए किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें