फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के बाद खेली खून की होली, 2 मर्डर

Thu, 04 Sep 2014 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रैगिंग का विरोध करने पर यूपी के हाथरस शहर के घनी आबादी वाले दिल्ली वाला मोहल्ला में मंगलवार की देर रात पॉलीटेक्निक के कुछ छात्रों ने अपने साथियों की मदद से दो युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृत युवकों में एक का भाई शहर के एमजी पॉलीटेक्निक का छात्र है।
विज्ञापन


घटना के बाद घंटों मौके पर अफरा-तफरी मची रही। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर सुबह डीआईजी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। घटना की रिपोर्ट चीफ प्रॉक्टर समेत तीन नामजदों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रॉक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी ऋषभ कौशिक उर्फ हनी एमजी पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स में द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोप है कि 1 सितंबर को जब वह कॉलेज में गया तो उसने ड्रेस नहीं पहन रखी थी। इसी बात पर वहां उसे कॉलेज के दो छात्रों ने पकड़ लिया। इन छात्रों ने उसकी रैगिंग की।
विज्ञापन


उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपी छात्रों में सिविल ट्रेड का तीसरे वर्ष का छात्र सोहनलाल और गत वर्ष का ऑटोमोबाइल ट्रेड का छात्र अभिषेक यादव था। परिजनों की मानें तो अभिषेक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर बीएल यादव निवासी नवीपुर कलां हाथरस का रिश्तेदार है और उसे उनका पूरा संरक्षण मिला हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक को पिछले साल नकल में पकड़े जाने पर रिस्टीकेट भी किया जा चुका था। रैगिंग की जानकारी शाम को ऋषभ ने अपने परिजनों को दी। इस पर मंगलवार को उसका बड़ा भाई अंशुल कौशिक पुत्र मनोज कौशिक अपने पिता के साथ कॉलेज गया था। इन लोगों ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी तो वहां उल्टे उन्हें ही फटकारा गया। इस शिकायत की जानकारी रैगिंग करने वाले छात्रों को भी हो गई थी।

आरोप है कि इसके चलते ये छात्र अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली वाला मोहल्ला में हनी के घर के बाहर पहुंच गए। रात्रि में 11 बजे के लगभग जब हनी का भाई अंशुल अपने एक दोस्त केशव पचौरी पुत्र अशोक पचौरी निवासी बख्तावर गली के साथ मेला देखने के लिए निकला। तभी घात लगाकर बैठे इन लोगों ने अंशुल को घेर लिया। इन लोगों ने उससे कहा कि उसने उनकी शिकायत की है तो अब अंजाम भुगत।

इस पर इन लोगों ने वहां तमंचे आदि से फायरिंग कर अंशुल और केशव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने से अंशुल और केशव गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर वहां से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से अलीगढ़ भेजा गया। लेकिन उपचार के दौरान इन दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी दीपिका तिवारी, एएसपी अजय प्रताप और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

डीआईजी सतेंद्रवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की रिपोर्ट अंशुल के पिता मनोज ने अभिषेक, सोहनलाल और बांकेलाल यादव के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। नामजद बांकेलाल यादव पालीटेक्निक में चीफ प्रॉक्टर है और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का हेड है। पुलिस ने बांकेलाल के अलावा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें