फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 को कार से रौंदा 2 को गोली से मारा, गिरफ्त में टीएमसी नेता

Mon, 28 Dec 2015 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कुलीपाड़ा में साइकिल सवार को कुचलने के बाद भाग रहे तृणमूल कांग्रेस नेता की कार से पीछा कर रही लोगों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं आरोपी पवित्र रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंग्लिशबाजार पंचायत समिति के सभापति पबित्र रॉय की कार रविवार को साइकिल सवार को कुचलने के बाद भागने लगी तो गुस्साई भीड़ ने गाड़ी का पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान साइकिल सवार काफी दूर तक घिसटता रहा।

लोगों को पीछा करता देख गाड़ी के अंदर से भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। इस घटना में असीम मंडल (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त राहुल पासवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसबीच पबित्र रॉय ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि रॉय टीएमसी के नेता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें