फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMS बनाकर छात्रा से करते रहे गैंगरेप

Mon, 30 Sep 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ क्षेत्र में करीब ढाई साल से एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी युवकों पर छात्रा की क्लिप बनाकर इंटरनेट पर डालने का भी आरोप है। विरोध करने पर वे उसे बराबर जान माल की धमकी देते रहे।

रविवार को छात्रा साहस जुटाकर परिजनों के साथ मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

सीओ के आदेश पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित के मुताबिक बीते 6 मार्च 2011 की शाम वह घर से सामान लेने दुकान जा रही थी। तभी रास्ते में राठ के बारहखंभा निवासी हेमंत और उसका साथी फिरोज उर्फ आफताब मिले।

दोनों युवक उसे तमंचे के बल पर उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ उसकी मोबाइल से क्लिप भी बना ली। इसके बाद से दोनों आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर उसका शोषण करते रहे।
विज्ञापन


यही नहीं इस मामले का घर जिक्र करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। त्रस्त छात्रा ने जब आरोपियों की बात नहीं मानी तो उन्होंने क्लिप इंटरनेट पर डाल दी।
विज्ञापन


आखिरकार हिम्मत जुटाकर शुक्रवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची छात्रा ने पुलिस अफसरों को आपबीती बताई।

इसके बाद सीओ सदर जेएन पांडेय ने कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म के मामले को दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी पीके यादव ने बताया कि बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें