फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पुलिस ने सिख ड्राइवर को कहा ‘आतंकी’

Mon, 30 Sep 2013 01:06 PM IST
दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में हाल के दिनों में सिखों पर नस्ली टिप्पणी और हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। अब एक सिख ट्रक ड्राइवर ने मिसिसिपी में एक ट्रैफिक पुलिस पर ‘आतंकी’ कहकर बुलाने और एक जज पर उसकी पगड़ी को लेकर मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) और यूनाइटेड सिख नामक संगठन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कैलिफोर्निया के 49 वर्षीय ट्रक ड्राइवर जगजीत सिंह को बीते 16 जनवरी को मिसिसिपी के पाइक काउंटी में पकड़ा गया था।

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आतंकी कहकर बुलाया और कृपाण निकालने से इनकार करने पर गिरफ्तार कर लिया, जिसे उन्होंने कानूनी तौर पर धारण कर रखा था। इसके बाद जब सिंह को पाइक काउंटी की कोर्ट में पेश किया गया तो जज ऑब्रे रिमेस ने उन्हें कोर्ट रूम से बाहर चले जाने का आदेश दिया, क्योंकि उन्हें उनकी पगड़ी पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं, उन्होंने पगड़ी नहीं निकालने पर सिंह को दंडित करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


एसीएलयू के कानूनी निदेशक बीयर एटवुड ने कहा कि अधिकारियों द्वारा सिंह के साथ शर्मनाक व्यवहार किया जाना पद का दुरुपयोग और जनता के साथ विश्वासघात है, क्योंकि लोग इन अधिकारियों से बिना किसी दुर्भावना के अपना कर्तव्य निभाने की उम्मीद करते हैं।
 
इस संबंध में मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन को भेजे गए पत्र में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

एसीएलयू और युनाइटेड सिख ने बताया कि उनकी मिसिसिपी ज्यूडिशियल कमीशन में अलग से शिकायत दर्ज कर जज के व्यवहार की जांच करने और उन पर उचित प्रतिबंध लगाने की मांग करने की भी योजना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें