फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के लड़को ने 9 साल के लड़के से की उगाही, गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2015 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने 16 साल की उम्र के दो लड़कों को एक छठवीं कक्षा के छात्र को धमकाकर उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरों पर आरोप है कि वे एक हीरा व्यापारी के लड़के को धमकाकर उससे उगाही कर रहे थे।
विज्ञापन


मामला मुंबई का है। मिडडे के अनुसार, डिनडोशी कंवेन्ट स्कूल के एक पूर्व छात्र ने एक छठवीं कक्षा के छात्र को अपहरण करने और जान से मारने की धमकी देकर 7000 रुपए मांगे थे। गौरतलब है कि आरोपी ने जिस छात्र से रुपए मांगे वह एक हीरा व्यापारी का बेटा था। बताते हैं कि वह अपनी पॉकेट मनी से यह रकम धीरे-धीरे पिछले 15 दिन से दे रहा था कि अचानक मामले से पर्दा उठ गया और आरोपी युवकों की करतूत सामने आ गई।

बताया जा रहा है कि वर्षीय पीड़ित छात्र अपने किसी परचित से रोज कुछ पैसे मांगकर और अपने गुल्लक से आरोपियों को दे रहा था कि अचानक आरोपियों ने दो हजार और देने को कहा जिससे छठवीं कक्षा का छात्र परेशान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने दादा को बताई पूरी बात

सोमवार को छात्र जब स्कूल से लौटा तो वह परेशान नजर आ रहा था जिसपर उसकी मां ने उससे परेशान होने का कारण पूछा लेकिन उस छात्र ने अपनी मां को कोई जवाब नहीं दिया।

इसके पीड़ित छात्र के दादाजी ने बिना डरे हुए उससे सबकुछ बताने के लिए कहा तो उसने सारी घटना बता दी। छात्र ने बताया क‌ि दो लड़के उसे धमकी देते हैं कि वह उसे पैसे दे नहीं तो वो उसका अपहरण कर लेगें और फिर स्कूल के बा‌थरूम में बंद करके उसका गला दबा देगें।

इसके बाद पीड़ित छात्र के परिजन पुलिस के पास जाकर आरोपी के ख‌िलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बतातें हैं पीड़ित छात्र अब तक उसे 7000 रुपए दे चुका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें