तमिलनाडु में आठ शिक्षकों को दलित छात्रों से टॉयलेट साफ करवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तमिलनाडु के कक्कड में सरकारी अनुदान प्राप्त एक स्कूल में घटी जहां छठी से आठवीं तक में पढ़ने वाले छात्रों से टॉयलेट साफ करवाया गया।
ऐसे में जब पूरे देश में आर्टिकल 17 के तहत अस्पृश्यता का अंत हो चुका है। ताजा घटना हमें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर करती है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग, स्थानीय राजनेता और प्रताड़ित छात्रों के परिजन काफी दिनों से शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि छात्रों से इस तरह का काम पिछले आठ महीनों से करवाया जा रहा है।