फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के लिए गई थी, इज्जत भी खो आई

Mon, 23 Sep 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी हुए आठ साल गुजर गए थे, लेकिन कोई संतान नहीं हुई। बच्चे की उम्मीद में युवती तांत्रिक के झांसे में आ गई। एक दिन तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अस्मत लूट ली।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र की है।

पीड़ित युवती उमा (परिवर्तित नाम) पूजा कॉलोनी में रहती है। डेढ़ माह पूर्व मोहल्ले के ही तांत्रिक बनवारी ने उसे तंत्र-मंत्र एवं देसी दवाओं से मां बनाने का झांसा देकर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि तीन अगस्त को तांत्रिक ने दवा के बहाने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। फिर बेहोशी की अवस्था में उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया।

होश आने पर महिला को वारदात की जानकारी हुई। तीन दिन बाद फिर से तांत्रिक उसके घर पहुंचा तथा दोबारा जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि मुंह खोलने पर तांत्रिक बार-बार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें