आपने ये तो सुना होगा कि पेड़-पौधे भी संगीत सुनना पसंद करते हैं लेकिन इस बच्ची ने गाना गाकर खुद के वजन से 12 किलो वजनी कद्दू उगाने का दावा किया है।
मेट्रो की खबर के अनुसार, दस साल की पॉली हॉलेवेल का कहना है कि उसने इस कद्दू को उगाने में कोई खास मेहनत नहीं की है, सिर्फ गाना गाया है।
देखने में किसी गोल दानव सा नजर आने वाला ये कद्दू, हॉलेवेल के वजन (44 किलोग्राम) से 12 किलो अधिक वजनी है। हॉलेवेल ने बताया कि वो इस कद्दू को ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार का गाना सुनाती थीं क्योंकि ये काफी आसान कविता है।
खुद हॉलेवेल को भी यकीन नहीं होता है कि गाने की वजह से ऐसा हुआ है। उनका कहना है कि उन्हें ये करना काफी पसंद है।
देखें तस्वीर: