फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने साल भर किया बेटी से दुष्कर्म, बेटों ने पुलिस को बताया

Mon, 15 Feb 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बंदायूं में एक किशोरी को उसका सौतेला पिता करीब साल भर तक हवस का शिकार बनाता रहा। मां भी न सिर्फ सबकुछ जानते हुए अनजान बनी रही बल्कि बेटी को मुंह खोलने से भी रोकती रही।
विज्ञापन


शनिवार को यह राज परिवार के दूसरे लोगों के सामने खुला तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिवार के लोगों के दबाव में किशोरी की मां भी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हो गई।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?

उसहैत के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति करीब 14 साल पहले मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) से एक महिला को ब्याह कर लाया था। उस समय महिला की गोद में एक साल की बेटी भी थी जिसकी उम्र अब 15 साल हो चुकी है।

इस व्यक्ति से महिला के अब पांच बेटे भी हैं। आरोप है कि करीब साल भर पहले सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

लड़की ने इस बारे में अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने पति की हरकत का विरोध करने के बजाय बेटी को ही किसी और के सामने मुंह न खोलने की ताकीद कर दी। इसके बाद सौतेला पिता लगातार उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

खेत में बुलाकर दो दिन पहले फिर किया रेप

शनिवार को आरोपी ने लड़की को खेत पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तो पड़ोस में ही अपने खेत में काम कर रहे लड़की के एक चाचा को इसका पता लग गया।

आरोपी चार भाई है, सभी के पास अपनी जमीन है जिस पर वे अलग-अलग खेती-किसानी करते हैं। भाई की हरकत का पता लगने के बाद लड़की के चाचा ने अपने दूसरे भाइयों और पिता को सारा वाकया बताया।

इसके बाद लड़की के बाबा और तीनों चाचा उसे साथ लेकर थाने पहुंचे। लड़की ने सारा वाकया एसओ कमलेश सिंह को बताया। इसके बाद घर से लड़की की मां को बुलाया गया।

लड़की की मां ने भी आरोपों की पुष्टि की और परिवार वालों के कहने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी तैयार हो गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले पर जिले के एसएसपी सौमित्र यादव ने कहा है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सच क्या है यह तो विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें