फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Mon, 04 Aug 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खतौली (मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के गांव मीरापुर खुर्द निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। इतना ही नहीं शव को घसीट कर खानपुर-नंगली मार्ग पर फेंक दिया।
विज्ञापन


हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर खुर्द निवासी उदयवीर सिंह का पुत्र विकुल कुमार (35) सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

पहले उसने दिल्ली में नौकरी की, बाद में नौकरी छोड़ कर वह गांव में आकर रहने लगा था।
Trending Videos
विज्ञापन

कनपटी और सिर पर मारी गोली

शनिवार देर रात करीब ग्यारह बजे तक वह घेर में ही था। मगर सुबह जब परिजन उठे, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, दिन निकलने पर जब ग्रामीण खेतों में जा रहे थे, तो खानुपर-नंगली मार्ग पर सड़क किनारे विकुल का शव पड़ा मिला।

उसकी सिर और कनपटी पर दो गोली मारी गई थी। शव को देखकर लग रहा था कि हत्या से पहले उसकी हत्यारों ने पिटाई भी की थी। थोड़ी दूर पर स्थित श्मशान घाट में उसकी चप्पल आदि पड़ी मिली, वहां से हत्यारों ने शव को घसीट कर मुख्य मार्ग पर लाकर फेंका था।

विकुल की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर खतौली गजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। परिजनों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है।

पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। अभी तक हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें