फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बना हैवान, दूसरे साधु को छह टुकड़ों में काटा

Thu, 16 Jan 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर पर वर्चस्व के लिए एक साधु ने दूसरे साधु का कत्ल कर दिया। उसने एक कुल्हाडी़ से दूसरे साधु के छह टुकड़े कर दिए। लोगों ने आरोपी साधु को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हालांकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की है।

बाप की हैवानियतः बेटी से रेप, बेटे को भी नहीं बख्शा

यमुना किनारे मिला शव
पिंडेल बाबा उर्फ रामू करीब 15 साल से भी अधिक समय से शाहपुर के हनुमान मंदिर में रह रहे थे। दस पंद्रह दिन पहले इसी मंदिर पर एक दूसरा साधु बाबा लालगिरी भी आकर रहने लगा था।

पिंडेल बाबा रोज शाम को गांव में भिक्षा मांगने जाते थे, बुधवार की शाम जब भिक्षा लेने नहीं आए तो कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ और वह उनका हाल पूछने मंदिर पर गए। ग्रामीणों को वहां पिंडेल बाबा नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


70 साल के बुजुर्ग ने सालभर किया रेप

रात करीब 8:30 बजे उनका शव यमुना नदी किनारे पड़ा मिला। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। गर्दन धड़ से अलग था। दोनों हाथ धड़ से अलग थे। छह टुकड़ों में बंटा हुआ उनका शव मिला।

तीन साथियों के साथ मिलकर किया वारदात
शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बाबा लालगिरी की तलाश शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने लालगिरी को दबोच लिया। उसके कपड़े खून से सने थे। लोगों ने पकड़कर उससे पूछा तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने अपने तीन साथियों की मदद से यह घटना की। उसके बाकी साथी फरार हो गए।

ग्रामीणों ने आरोपी साधु को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोसीकलां ने बताया कि मंदिर पर वर्चस्व के लिए साधु पिंडेल बाबा की हत्या की गई। घटना के संबंध में प्रधान पति जगबीर सिंह ने तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें