फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुरादाबाद में एक स्कूल संचालक ने घर के सामने रहने वाली महिला को झांसा देकर बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना ली। साल भर तक वह महिला को ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन


महिला के साथ अमानवीय बर्ताव और मारपीट की। परेशान होकर सोमवार को महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर रात तक समझौते की कोशिश की जा रही थी।

महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने अपने दोनों बेटों का एडमिशन घर के सामने एक स्कूल में कराया था। पिछले साल दूसरे स्कूल में बातचीत की। तब टीसी के बहाने स्कूल संचालक उसे हरथला में एक घर पर ले गया।
विज्ञापन

वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल

आरोप है कि यहां आरोपी ने महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने कपड़े अस्तव्यस्त देखे। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो वह मारपीट करने लगा।

बलात्कार की वीडियो दिखाई, जो उसने मोबाइल से बनाई थी। आरोप है कि इस वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। एक साल तक शारीरिक शोषण किया। तंग आकर सोमवार को महिला एसएसपी दफ्तर पहुंची।

भनक लगते ही आरोपी स्कूल संचालक भी अपने अधिवक्ता भाई के साथ पहुंचा और धमकी देने लगा। एसएसपी ने सूचना मिलते ही उसे हिरासत में लेने के आदेश दिए। महिला ने तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

समझौता कराने की कोशिश में जुटी पुलिस

महिला की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए, बावजूद इसके थाना पुलिस आरोपियों से मिल गई। आरोपी पक्ष के कई लोग थाने पहुंचे और महिला पर समझौते के लिए दबाव डालने लगे, लेकिन इंस्पेक्टर ने उन्हें नहीं रोका।

न ही महिला का मेडिकल कराया गया। महिला ने बताया कि उस पर फैसले के लिए दबाव बनाया जा रहा है, पुलिस भी नहीं सुन रही। तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

महिला को कोर्ट, कचहरी का डर दिखाया

आरोपी के अधिवक्ता भाई ने एसएसपी दफ्तर में ही महिला पर दबाव डालना शुरू कर दिया। कोर्ट कचहरी का डर दिखाया। बाद में पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

महिला ने इस बाबत भी थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कोई कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें