फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति भाग गया तो पड़ोसी लूटता रहा इज्जत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रेप की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है, जहां बलात्कार की दो वारदात सामने आई है।
विज्ञापन


ससोली की एक युवती पर उस समय दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसका पति एक दिन अचानक उसे छोड़कर कहीं चला गया।

इस बीच पड़ोस के ही रहने वाले एक शख्स ने उसे सहारा दिया। उसने कहा कि वह बच्चो का पालन पोषण करेगा। जुल्म की मारी उस महिला को उस वक्त सहारे की जरुरत थी, ऐसे में पड़ोसी का सहारा देना उसे पसंद आया।

लेकिन, उसे क्या पता था कि इस बेदर्द दुनिया में हर चीज की लोग कीमत वसूलते हैं।

भाई ने भी युवती से संबंध बनाने का डाला दबाव

महिला की बेबसी का नाजायज फायदा उठाकर वह शख्स उसके साथ पिछले चार साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

घर और बच्चो के पालन पोषण का झांसा देकर आरोपी इसके साथ अपनी मनमर्जी करता रहा लेकिन हद तो तब हो गई जब उसके साथ-साथ उसके भाई ने भी इस युवती से संबंध बनाना चाहा।

पूरी तरह से लाचार हो चुकी इस युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटा पुलिस को अपनी शिकायत दी और पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकद्दमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म

वहीं, दूसरी घटना भी यमुनानगर की हैं। यहां एक नाबालिग का गांव के ही दो लड़कों ने अपहरण कर लिया और फिर उसी के ताऊ के खाली पड़े मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस में देनी चाही तो मामला रफा-दफा करने के लिए गांव में पंचायतों का दौर शुरू हुआ और पीड़िता के परिवार को पुलिस में शिकायत न देने के लिए की कोशिश की गई।

लेकिन परिजन नहीं माने और इसकी शिकायत छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया और आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें