एक एनजीओ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दलितों के संबंध में अपमानजनक बयान देने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ 1000 करोड़ रुपये के सिविल मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।
आरोप है कि बयान में राहुल पर तंज कसते हुए रामदेव ने दलितों का भी अपमान किया था। एनजीओ अंबेडकर कारवां की अध्यक्ष रत्ना वोरा ने याचिका दायर करते हुए मानहानि के एवज में 1000 करोड़ रुपये की मांग की है।