फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल का सेक्स वीडियो वायरल, पंचायत ने दी सजा

Wed, 26 Aug 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो लीक होने से बवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़े का वीडियो सामने आने पर न केवल पंचायत बैठ गई, बल्कि पंचों ने इंसाफ का ठेकेदार बनकर दोनों को मोहल्ला छोड़कर चले जाने का तुगलकी फरमान भी सुना दिया। पंचायत में मोबाइल पर 30 मिनट का यह वीडियो देखा गया और सच्चाई जानने की कोशिश किए बगैर तुरंत ही फैसला ले लिया गया।

युवक का डरा-सहमा परिवार घर छोड़कर चुपचाप चला भी गया, जबकि युवती के परिवारीजनों ने हाथ जोड़कर कुछ समय की मोहलत मांगी है। उधर, मामला पुलिस तक पहुंच जाने पर जांच तो शुरू हो गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

हर मोहल्ले में देखा जा रहा है यह वीडियो

शकीना और अंसार (दोनों परिवर्तित नाम) प्रेमी युगल बताए गए हैं। दोनों के निजी पलों का एक वीडियो 15 दिन पहले वायरल हुआ। देखने पर लगता है कि यह दोनों की जानकारी से बना है। वायरल होने के बाद दोनों के मोहल्ले में वीडियो पहुंचा तो उनकी पहचान हो गई। कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर दो दिन पहले शनिवार को पंचायत बुला ली।

इसमें वीडियो देखकर युवक-युवती के नाम लिए गए। कहा गया कि इसका समाज के युवक युवतियों पर गलत असर पड़ेगा। पंचों ने दोनों को मोहल्ला छोड़कर चले जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दोनों चले गए।

युवक के परिवार ने भी पंचायत का फैसला मान लिया लेकिन युवती के परिवारीजन अभी टिके हैं। उनका आरोप है कि उन पर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वे थोड़ा समय चाह रहे हैं।
विज्ञापन

पांच लाख नहीं दिए तो कर दिया बदनाम

वीडियो वायरल होने के पीछे की कहानी भी सामने आ गई है। शकीना की बड़ी बहन ने एक युवक के खिलाफ पिछले साल रेप का केस दर्ज कराया था।

उसने इसका बदला शकीना से लेने के लिए अंसार से दोस्ती की और 20 दिन पहले धोखे से उसका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद अंसार से वीडियो वायरल न करने के लिए पांच लाख मांगे। उसने नहीं दिए तो इसे वायरल कर दिया।

इलाके की सीओ मनीषा सिंह ने कहा है क‌ि एक युवती के अश्लील वीडियो के वायरल होने की शिकायत मोहल्ले के 15-20 लोगों ने की है। युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई है। लोगों ने शिकायत की है कि मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वहीं पंचायत के दबाव पर युवक के परिवार ने घर छोड़ा दिया है जबकि युवती के परिवारीजनों ने पंचों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें