फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालबुर्गी हत्याकांड में श्रीराम सेना का प्रमुख गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हम्पी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और कन्नड़ विद्वान एमएम कालबुर्गी की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को राम सेना के प्रमुख प्रसाद अत्तावर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


प्रसाद पहले श्रीराम सेना से जुड़े हुए थे। इस हत्याकांड के चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस के अनुसार प्रसाद को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

सोशल मीडिया में कालबुर्गी की हत्या से संबंधित कुछ संदेश चल रहे थे। इसमें प्रसाद की फोटो लगी हुई थी। पुलिस जानना चाहती है कि यह पोस्ट प्रसाद ने ही किया है या फिर उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2009 तक थे श्रीराम सेना के सदस्य

प्रसाद 2009 तक प्रमोद मुथालिक की श्रीराम सेना के सदस्य थे। बाद में उन्होंने अपना संगठन बना लिया। श्रीराम सेना पर जनवरी 2009 में दक्षिण कन्नड़ जिले में मोरल पुलिसिंग के नाम पर एक पब में कुछ पुरुषों और महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगा था।

ट्विटर पर कालबुर्गी की हत्या को सही ठहराने और विद्वान केएस भगवान को धमकी देने के मामले में बजरंग दल के सह समन्वयक भुवित शेट्टी को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में शेट्टी ने वह टिप्पणी हटा ली और उसे जमानत मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें