फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके में 1500 करोड़ की संपत्ति है दाऊद के नाम, हो सकती है जब्त

Sat, 14 Nov 2015 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी दुबई से से चलने वाली माफिया सरगना दाऊद इब्राहीम की डी-कंपनी ने अपने खौफ से माया नगर मुंबई में दहशत पैदाकर अकूत दौलत बनाई थी लेकिन अब जल्द ही यह दौलत जब्त हो सकती है।
विज्ञापन



दाऊद को चारों तरफ से घेरने में जुटी भारत सरकार ने ब्रिटेन में मौजूद दाऊद की संपत्ति के दस्तावेज बिट्रेन सरकार को सौंप दिए हैं। 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मुख्य अरोपी दाऊद मोस्ट वांटेड आतंकियों में शुमार है। दाऊद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्रिटेन सरकार यहां मौजूद उसकी संपत्ति सील कर सकती है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ब्रिटेन में दाऊद की संपत्ति डेढ़ हजार करोड़ के करीब है। ब्रिटेन तीन दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को ब्रिटेन पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन सरकार से कई समझौते किए जिसमें एक समझौता दाऊद की संपत्ति जब्तकर उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करना का भी है।
विज्ञापन

दाऊद की ब्रिटेन की प्रमुख संपत्तियों का ब्यौरा

जी-न्यूज के मुताबिक, ब्रिटेन में दाऊद के करीब 15 प्लॉट या बिल्डिंग मौजूद हैं। ब्रिटेन में दाऊद की पहली प्रॉपर्टी लंदन की संत जॉन वुड रोड पर है जहां पर दाऊद और डी-कंपनी के लोग बड़े पैमाने पर कारोबार करते हैं।

ब्रिटेन के निम्नलिखित स्‍थानों पर दाऊद की संपत्ति मौजूद है-

1- एसेक्स आरएम113ला, हॉर्नचर्च, हरबर्ट रोड

2- रिचमंड रोड

3- डार्टफोर्ट होटल, स्पाईटल स्ट्रीट, डार्टफोर्ट

4- चिगवेल, टॉम्सवुड रो

5- रोइहैम्पटॉन हाई स्ट्रीट पर कुछ दुकानें और मकान, लंदन

6- लैंसलॉट रोड पर कुछ दुकानें और मकान

7- थॉर्टन रोड पर कुछ जमीन

8- रोमफोर्ड एसेक्स

9- शेफर्ड बुश गार्डन, लंदन

10- ग्रेट सेंट्रल अवेन्यू, साउथ रुईसलिफ
विज्ञापन

10 देशों में है दाऊद की बड़े पैमाने पर संपत्ति

कुछ मी‌डिया रिपोर्टों के अनुसार दाऊद की संपत्त‌ि तो कई देशों में है लेकिन दुनिया के 10 देश ऐसे हैं जहां पर बड़े पैमाने पर दाऊद की संपत्ति मौजूद है। इन 10 देशों में प्राइम लोकेशन वाली दाऊद के पास करीब 50 प्रॉपर्टीज हैं।

जिन 10 देशों में दाऊद इब्राहीम ने अपनी अकूल काली कमाई का निवेश किया है ‌उसमें सबसे आगे है यूरोप का देश स्पेन। स्पेन के बाद दाऊद की सबसे ज्यादा संपत्ति दुबई में है।

डी गैंग ने जिन देशों में पैसा लगाया है वो हैं मोरक्को, स्पेन, यूएई, सिंगापुर, थाईलैंड, साइप्रस, तुर्की, भारत, पाकिस्तान, और यूके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें