ग्लोबल बाजार में नरमी और घरेलू स्तर पर ज्वेलरों की ओर से मांग में कमी से सोने के भाव तीन माह के निचले स्तर पर आ गए। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 26,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक मांग घटने से सोने के साथ ही चांदी में भी बड़ी गिरावट दिखी। चांदी 500 रुपये घटकर 34,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।