फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेता प्रेमिका का गला फिर अपनी नस काट ली

Fri, 04 Oct 2013 08:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर होटल रॉयल पैलेस के कमरे में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने प्रेमिका (18) की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने दोनों हाथों की नसें भी काट लीं।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी विशाल ब्राउन मेरठ सदर में भगत चौक का रहने वाला है। वह मोरटी गांव में चाऊमीन की दुकान करता है। उसने सात मई को भी शादी का प्रपोजल ठुकराने पर इसी छात्रा के गले पर चाकू से जानलेवा वार किया था। तब आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। दो माह पहले ही वह जमानत पर छूटा था।

मोरटी निवासी मृतका के पिता नरेश ने बताया कि उनकी बेटी बबीता उर्फ प्रीति ने इसी साल 12वीं की थी। सुबह करीब 10 बजे वह बीए में एडमीशन लेने कालेज गई थी। एसपी सिटी शिव शंकर यादव ने बताया कि विशाल और छात्रा दोपहर 3:15 बजे होटल रॉयल पैलेस में आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने अजय और रीता के फर्जी नामों से एंट्री कराई और रूम नंबर-102 में रुके थे। शाम 4:30 बजे होटल के एक कर्मचारी ने कमरे से गैलरी में खून बहते देखा तो मालिक को बताया, जिसने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से लॉक कमरे में खिड़की तोड़कर दाखिल हुई। दोनों बेड पर लहूलुहान पड़े थे। छात्रा का गला रेता हुआ था और विशाल के हाथ की नसें कटी थीं। बेड के नीचे छुरा पड़ा था। दोनों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। विशाल का उपचार चल रहा है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें