फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल आग से खेलने जैसा'

Fri, 04 Oct 2013 07:56 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई का उपयोग करेगी तो यह एक तरह से आग से खेलने जैसा होगा।

इस मुहिम में उसे ही उलटा नुकसान होगा।

नायडू ने कहा कि भाजपा की तरफ से मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस व्याकुल हो गई है। मोदी लहर पूरे देश में बह रही है। कांग्रेस को मोदी का विकल्प खोजने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह अब सीबीआई के जरिए मोदी पर निशाना साधने की तैयारी कर रही है। नायडू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सीबीआई, आईबी और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करती आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें