फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में पत्नी को जलाकर मारा

Wed, 10 Sep 2014 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंध में बाधक बनने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पति ने परिजनों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने पति सहित चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

चमन माजरा के जंगल में 29 अगस्त की सुबह आदेश की पत्नी प्रमिली की अधजली लाश मिली थी।

मृतका के भाई अशोक कुमार निवासी कसियारा थाना चरथावल की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास, देवर और एक अन्य के खिलाफ उदहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात पुलिस ने दबिश देकर मृतका के पति आदेश को दबोचा। उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया।

एसआई सुभाष सिंह ने बताया कि आदेश का मामा के गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें पत्नी बाधक थी।

उसे रास्ते के हटाने के लिए आदेश ने परिजनों के साथ मिलकर 28 अगस्त को पत्नी को खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें